Breaking News

बीजेपी सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी

13 Nov, 2019 1010

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व है और इसके साथ ही यह सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी बन गई है. भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे धनाढ्य पार्टी बन चुकी है. कांग्रेस सहित अन्य 6 राष्ट्रीय पार्टी के बीच उसको मिलने वाले चंदे का अंतर तीन गुना से भी अधिक है. भाजपा को को वित्तीय वर्ष 2018-19 में 20,000 रुपये से अधिक के दान में 743 करोड़ रुपये मिले. एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्तूबर को चुनाव आयोग के सामने दायर हलफनामे में भाजपा ने इस बात का खुलासा किया था. इस जानकारी को सोमवार को सार्वजनिक किया गया. भाजपा को प्राप्त 743 करोड़ रुपये की राशि कांग्रेस सहित अन्य सभी छह राष्ट्रीय दलों को इस तरह के मिले दान में प्राप्त संयुक्त राशि से तीन गुना अधिक है. कांग्रेस को 147 करोड़ रुपए मिले. कांग्रेस को चुनावी दान में 147 करोड़ रुपये मिले हैं. यह राशि भाजपा को मिले चंदे का सिर्फ पांचवां हिस्सा ही है. भाजपा को साल 2018-19 में सबसे ज्यादा दान प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट द्वारा दिया गया. इसने भाजपा को 357 करोड़ की राशि चंदे में दी.

अन्य खबरे