Breaking News

जल्द हंसाने आ रहा है कपिल शर्मा शो

19 Jul, 2021 1195

संवाददाता/in24 न्यूज़।
21 अगस्त से कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ फिर नज़र आ सकते हैं। यह कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फैंस काफी समय से इसके ऑन एयर होने के इंतजार में थे और अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इस बात की डिटेल्स सामने आ गई हैं कि आखिर कपिल शर्मा का ये सुपरहिट शो जल्द दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आएगा। हाल ही में कपिल शर्मा ने एक खास फोटो शेयर की है। कपिल ने अपनी पूरी टीम के साथ की फोटो शेयर की है। कपिल ने जो फोटो शेयर की है, वह किसी पार्टी की लग रही है। इस फोटो में कपिल के अलावा कीकू शारदा से लेकर कृष्णा अभिषेक तक नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है कि सभी पुराने चेहरों के साथ नई शुरुआत। इसके साथ ही हैशटैग के साथ एक्टर ने लिखा है कि कमिंग सून। कपिल का ये पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया है। हाल ही में आई एक खबर के मुताबिक़ कपिल शर्मा का शो 21 अगस्त ऑन एयर किया जाएगा। शो को राखी के खास मौके पर फैंस के बीच पेश किए जाने की तैयारी है। हालांकि पहले खबर आई थी कि ये 25 जुलाई से शुरू होगा। ऐसे में अगर शो अगस्त में शुरू होता है तो ये फैंस के लिए वाकई बड़ी खबर है। हालांकि खुद कपिल ने अभी तक शो के टेलीकास्ट होने की डेट साफ नहीं की है। कुछ वक्त पहले कपिल शर्मा ने ब्रेक लेने का एलान फैंस के लिए किया था। कपिल ने खुद एक साक्षात्कार में कहा था कि मुझे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर पर रहने की जरूरत है। बता दें कि कपिल के फैंस अब कोरोना संकट के बीच भी हंस पाएंगे।

अन्य खबरे