Breaking News

किसान 18 अक्तूबर को देशभर में रोकेंगे ट्रेन

09 Oct, 2021 743

संवाददाता/in24 न्यूज़।
किसान आंदोलन लगातार जारी है और अब उसी कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में बड़ी घोषणाएं की हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव और बलबीर राजेवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। 18 अक्तूबर को देशभर में ट्रेनें रोकी जाएंगी। रेल रोको आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वह देश की जनता को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन इस गूंगी–बहरी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है। 15 अक्तूबर को दशहरे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंके जाएंगे। देशभर में आंदोलन को बढ़ाकर केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देने और उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर प्रेशर बनाया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 अक्तूबर को अपने घरों के आगे 5 मोमबत्तियां जलाकर उनके बलिदान को याद किया जाए। बता दें कि किसान अपने आंदोलन के तहत भारत बंद बंद का आयोजन भी कर चुके हैं।

अन्य खबरे