Breaking News

कुलगाम के चवलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कई आतंकी ढेर

12 Nov, 2021 700

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम के चवलगाम इलाके में एक बार फिर मुठभेड़ की खबर है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है कि सुरक्षाबलों ने कितने आतंकियों को घेरा है। गौरतलब है क‍ि गुरुवार को भी चवलगाम में हुई आतंकी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के पास से काफी मात्रा में गोला बारूद और एके 47 राइफल बरामद की थीं। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के मुताबिक चवलगाम में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। कुछ आवासीय परिसरों को खाली कराकर भी शिनाख्‍त की जा रही है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इलाके में कितने आतंकी छुपे हुए हैं। हालांकि गुरुवार में मुठभेड़ में मारे में दो आतंकियों में से एक की पहचान हो गई है। मुठभेड़ में मारा गया आतंकी मुजाहिदीन गजवतुल हिंद आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ मिलकर जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने श्रीनगर के लाल चौक व सरायबल में तलाशी अभियान चलाया है। यही अभियान आसपास के कई इलाकों में चलाया गया है। पुलिस दुकानों में जाकर वहां काम करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है। औचक निरीक्षण के दौरान बाजार में मौजूद स्‍थानीय निवासी, सड़कों से गुजर रहे वाहन और राहगीरों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। बता दें कि सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी गंभीर है। 

अन्य खबरे