Breaking News

राम मंदिर के लिए एक करोड़ देंगे सीएम उद्धव ठाकरे

07 Mar, 2020 851

संवाददाता/in24 न्यूज़।   

अयोध्या में राम मंदिर बनने की घोषणा भले ही हो गई है, मगर अब भी इसपर सियासत जारी है. मुम्बई से अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि वे राम मंदिर के लिए एक करोड़ देंगे. बता दें कि सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी सरकार के सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगरी अयोध्‍या पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बातचीत कर कहा कि महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या में महाराष्ट्र सरकार भवन बनवाएगी। इसके लिए उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही उन्‍होंने राम मंदिर के लिए अपनी ओर से एक करोड़ रुपये देने का एलान भी किया। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पिछले एक देढ़ साल में तीसरी बार यहां आ रहा हूं। मैं रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आया हूं। आज मेरे साथ मेरे 'भगवा' परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं। मैं बीजेपी से अलग हूं, हिंदुत्व से नहीं। बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग और बीजेपी अलग है। उन्‍होंने कहा कि हमारे मराठी में एक कहावत है, 'फुल न फुलाची पाकळी'। मैं नम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि सरकार की ओर से नहीं, हमारे ट्रस्ट की ओर से एक करोड़ रुपये की राशि मैं मंदिर निर्माण के लिए घोषित करता हूं। ठाकरे ने कहा कि मैं रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आया हूं। आज मेरे साथ मेरे 'भगवा' परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं। पिछले 1.5 वर्षों में यह मेरी तीसरी यात्रा है। मैं बीजेपी से अलग हूं, हिंदुत्व से नहीं। बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग और बीजेपी अलग है।   

अन्य खबरे