Breaking News

कोरोना महामारी की सूची में भारत दसवें स्थान पर

27 May, 2020 875
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

आज भारत भी कोरोना महामारी की सूची में दसवें स्थान पर आ गया.   देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख 51 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक अब तक देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 51 हजार 767 है। वहीं देश भर में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या  4,337 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार की ओर से इस बात पर संतोष भी जताया गया है कि अब तक देश में 64 हजार से अधिक लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों  में कोरोना संक्रमितों  के 6,387 नए मामले दर्ज किये गये । जबकि 170 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं एक जानकारी के मुताबिक देश में इस वक्त 83 हजार से अधिक एक्टिव मामले हैं। जबकि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54,758 पहुंच गयी। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,465 हो गयी है। जबकि दिल्ली में अबतक 288 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं  यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान, में कोरोना का  संक्रमण तेजी से पांव फैला रहा है। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,536 है, हो गयी है, जबकि 170 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोविड-19 मामलों के ठीक होने की दर में वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गई है। उन्होंने कहा कि देश में ठीक होने की दर में सुधार जारी है और यह वर्तमान में 41.61 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु की दर 15 अप्रैल को 3.3 प्रतिशत थी जो कम होकर 2.87 प्रतिशत हो गई है जो कि विश्व में सबसे कम है। अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में संक्रमण से मृत्यु दर 6.4 प्रतिशत है। देश में पिछले पांच दिन से लगातार संक्रमण के 6,500 नये मामले आ रहे हैं और यह महामारी से बुरी तरह प्रभावित दस शीर्ष देशों में शामिल हो गया है। दुनिया में भारत में कोविड-19 से मृत्युदर सबसे कम होने की वजह के सवाल पर आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि इसके पीछे कोई प्रामाणिक कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक तरीके से भारत में कम मृत्युदर है और यह बहुत अच्छी बात है।

अन्य खबरे