कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण सुप्रीम कोर्ट में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
ब्यूरो रिपोर्ट/in 24न्यूज़
देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. इसी बीच, सुप्रीम कोर्ट में कोरोना उपयुक्त व्यवहार को अनिवार्य कर दिया गया है. बढ़ते COVID मामलों की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने सभी को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और सुप्रीम कोर्ट परिसर के भीतर COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार सैनिटाइज करने का फरमान जारी किया है. आपको बता दें कि पहले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वकीलों को बड़ी छूट दी थी. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिवक्ताओं को कोर्ट में वर्चुअली पेश होने की अनुमति दे दी है. CJI के अनुसार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में यदि वकील अदालत के सामने वर्चुअली रूप से पेश होना चाहते हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं. वे हाइब्रिड मोड में भी काम कर सकते हैं. कुल मिलाकर सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीरता दिखाई और कोर्ट परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.