Breaking News

कोरोना से बिगड़ती जा रही है देश में स्थिति : सुप्रीम कोर्ट

16 Jun, 2020 803

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज जहां पूरी दुनिया कोरोना के संकट का सामना कर रही है वहीं भारत में जिस गति से इस बीमारी ने लोगों को अपनी चपेट में लिया है उसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपना पक्ष रखकर कहा कि कोरोना से देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है. पंजाब के एक व्यापारी की पेरोल याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आरएफ नरीमन ने कहा कि देश में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जस्टिस आरएफ नरीमन पंजाब के व्यापारी जगजीत सिंह चहल की पेरोल के मामले में सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने जगजीत सिंह चहल को पेरोल पर रिहा करने का आदेश दते हुए कहा कि किसी को दोबारा जेल कैसे भेज सकते हैं जब जेल में कैदी ज्यादा हों। कैदी को वापस जेल भेजने का अभी कोई मतलब नहीं है।  

अन्य खबरे