गुजरात में 150 स्थानों एटीएस और जीएसटी की छापेमारी
संवाददता/in24 न्यूज़.
गुजरात (Gujarat) में अगले महीने विधान सभा चुनाव से ठीक पहले देश विरोधी गतिविधि को रोकने के लिए गुजरात एटीएस Gujarat ATS) कल रात से बड़ा ऑपरेशन चला रही है। गुजरात के 13 जिलों में एटीएस जीएसटी (GST) टीम के साथ मिलकर 150 जगहों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इस जॉइंट ऑपरेशन में टैक्स चोरी और अंतरराष्ट्रीय मार्गों से पैसे के लेन-देन की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनावों के दौरान रिकॉर्ड राशि की बरामदगी करते हुए गुजरात में 71 करोड़ 88 लाख रुपए की बरामदगी की है। सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया था और इसके तहत चुनाव की घोषणा के कुछ ही दिनों के भीतर गुजरात में 71.88 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई जो 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए लागू आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान हुई 27.21 करोड़ रुपये की बरामदगी से कहीं ज्यादा है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंद्रा पोर्ट पर गलत घोषणा और आयात कार्गो में छिपाकर तस्करी किए जा रहे 64 करोड़ रुपये के खिलौने और सामान की बड़े पैमाने पर जब्ती की भी सूचना दी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।