जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद
13 Mar, 2023
618
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग (Anantnag) जिले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के एक ठिकाने का पर्दाफाश किया और हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक विशेष सूचना के आधार पर 12 और 13 मार्च की मध्य रात्रि को अनंतनाग पुलिस ने सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के साथ मिलकर बिजबेहरा के रख मोमिन दांगी इलाके में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा। अभियान के दौरान में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। इसके साथ ही मौके पर हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया। ऐसे में समझा जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी किस तरह सक्रिय हैं