Breaking News

शौहर ने बीवी का नग्न वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर किया अपलोड

22 Nov, 2020 1068

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ये कहावत बिलकुल सही है कि पैसों की लालच में इंसान कई बार अंधा हो जाता है. एक ऐसे ही लालची पति का मामला सामने आया है जिसने पैसों के लिए बिना अपनी बीवी की मर्ज़ी के उसका नग्न वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया. बीवी को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली वह हैरान रह गई. उस बीवी ने अपने पति की काली करतूत के खिलाफ गुंटूर पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। पत्नी ने शिकायत में बताया कि उसका पति उसे सुनसान जगह पर ले गया। उसके बाद कपड़े उतारकर वीडियो बनाया। फिर वीडियो को उसने यू ट्यूब में अपलोड कर दिया। पत्नी ने जब पति से इस हरकत के बारें में पूछा तो पति ने जवाब में कहा कि वह उसकी इस तरह की वीडियो बनाकर यू ट्यूब में अपलोड कर पैसे कमाना चाहता है। यह मामला गुंटूर शहर के अग्रहारा क्षेत्र का है। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने जब उससे सवाल पूछे कि उसने कितने वीडियो बनाये और कितने यू ट्यूब में अपलोड किये। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया पर भी इसे अपलोड किया है क्या? इस तरह से कई सवाल पुलिस ने उससे पूछे। फिलहाल अभी पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए है। वहीं दूसरी तरफ, आईटी कोर टीम पहले यू ट्यूब से वह वीडियो हटाने की कार्रवाई कर रही है। आज के दौर में लालच में लोग कितना गिर सकते हैं यह घटना एक ताज़ा उदाहरण है.

अन्य खबरे