Breaking News

केजरीवाल का नामांकन और रैली आज

20 Jan, 2020 952

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

दिल्ली में आगामी आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नयी दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आज यहां रैली की शुरुआत की. आम आदमी पार्टी के नेता ने रैली शुरू करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में पूजा की. केजरीवाल दोपहर बाद जामनगर में उपजिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.रैली में केजरीवाल के कई समर्थक चुनाव चिह्न झाडू के साथ शामिल हुए. ‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल' के नारों के बीच केजरीवाल ने विजयी चिह्न बना समर्थकों का उत्साह बढ़ाया. मुख्यमंत्री के साथ उनका परिवार भी था. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह भी उनके साथ थे.

अन्य खबरे