Breaking News

तौकते तूफ़ान से 184 लोग बचाए गए, 63 की मौत

19 May, 2021 750

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी के बीच चक्रवाती तूफान तौकते की वजह से अरब सागर में फंसे बार्ज पी305 से बुरी खबर सामने आई है। भारतीय नेवी के ऑपरेशन में 14 शव बरामद किए गए हैं। बीते दिन से ही नौसेना द्वारा यहां पर राहत-बचाव का अभियान चलाया जा रहा था। हालांकि, राहत की बात ये है कि कुल 184 लोगों को बचा लिया गया है। नेवी के अफसर मनोज झा ने 14 शव बरामद होने की पुष्टि की है, जबकि तूफान की वजह से महाराष्ट्र, गुजरात में अबतक 63 मौतें दर्ज की गई हैं। अभी तक इस तूफान के कारण विभिन्न राज्यों में 63 लोगों की माैत हो चुकी है। नौसेना की ओर से बुधवार को बताया गया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बजरा पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को बचा लिया है। उसने बताया कि दो अन्य बजरों तथा एक ऑयल रिग पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि ये बजरे चक्रवात तौकते के गुजरात तट से टकराने से कुछ घंटे पहले मुंबई के पास अरब सागर में फंस गए थे। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह तक पी305 पर मौजूद 184 कर्मियों को बचा लिया गया है। आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता इन लोगों को लेकर मुंबई बंदरगाह लौट रहे हैं। प्रवक्ता के मुताबिक़ आईएनएस तेग, आईएनएस बेतवा, आईएनएस ब्यास, पी81 विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।  उधर, समुद्र के बीच उफनाती लहरों में घंटों फंसे रहने के बाद जब बार्ज पी-305 का क्रू मुंबई के किनारे पहुंचा तो बरबस ही उनके आंसू छलक आए। 184 लोगों को लेकर भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस कोच्चि जब तट पर पहुंचा तो ओनजीसी के कर्मचारियों ने अपनी खौफनाक आपबीती मीडिया को बताई। यह सभी लाइफ जैकेट के सहारे समुद्र में किसी तरह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे। नौसेना को धन्‍यवाद देते हुए एक क्रू मेंबर ने रोते हुए कहा कि बहुत-बहुत धन्‍यवाद उन लोगों का। उनकी वजह से ही हम लोग आज जिंदा हैं नहीं तो कोई नहीं बचता। बता दें कि चक्रवाती तूफ़ान  तौकते का खतरा अब काम हो गया है, लेकिन इसने जान माल का बेहद ज्यादा नयकसां किया है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। 

अन्य खबरे