नेपाल पुलिस ने की भारतीय सीमा पर गोलीबारी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पड़ोसी देश नेपाल पुलिस की तरफ से मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना के दुबही गांव के पास शुक्रवार की देर रात कई राउंड फायरिंग की है। हालांकि नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत की ओर नेपाली पुलिस की हवाई फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक़ भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद स्थिति सामान्य है। बासोपट्टी थानाध्यक्ष ने नेपाली पुलिस की हवाई फायरिंग की पुष्टि की है। बताया गया है कि रात में नेपाली क्षेत्र में नेपाल पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिली थी। भारत- नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े मधुबनी जिले के हरलाखी, बासोपट्टी, साहरघाट, मधवापुर, अंधरामठ, लौकही आदि जगहों पर पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है। भारत सीमा के बासोपट्टी और हरलाखी थाना पुलिस ने दुबही गांव में घटनास्थल के समीप सहित भारतीय क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है। सूचनानुसार शुक्रवार की रात भारत-नेपाल सीमा के बिल्कुल समीप नेपाली क्षेत्र के दुहबी गांव में नेपाली पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान नेपाली पुलिस को तस्करों और दुर्दान्त अपराधियों से भिड़ंत हो गई। तस्करों को नियंत्रित और गिरफ्तार करने के लिए नेपाली पुलिस ने हवाई फायरिंग की। छापेमारी और पुलिस फायरिंग के बाद नेपाली क्षेत्र में हड़कंप मच जाने की सूचना है। बताया गया है कि कुछ तस्कर नेपाली पुलिस की हवाई फायरिंग और दमनात्मक कार्रवाई के बाद भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं। भारतीय क्षेत्र की पुलिस का कहना है कि पूरी हलचल नेपाली क्षेत्र में ही थी। बता दें कि पिछले कुछ समय से नेपाल भारत के ख़िलाफ़ नफरत फैला रहा है.