Breaking News

पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी ईद की मुबारकबाद

25 May, 2020 816

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस के खतरे और लॉकडाउन के बीच देशभर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  और उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है. सरकार ने लॉकडाउन के चलते लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. लॉकडाउन के चलते देशभर में मस्जिद और ईदगाह बंद होने के चलते लोग घरों पर ही ईद की नमाज अदा कर रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक ट्वीट कर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा कि ईद मुबारक! यह त्योहार प्रेम, शांति और भाईचारे का प्रतीक है. ईद पर हमें समाज के जरूरतमंद लोगों का दर्द बांटने और उनके साथ ख़ुशियां साझा करने की प्रेरणा मिलती है. आइए, इस मुबारक मौके पर हम ज़कात की भावना को मजबूत बनाएं और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ईद मुबारक! ईद-उल-फितर की मुबारकबाद. इस विशेष अवसर पर करुणा, भाईचारे और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाएं. सभी लोग स्वस्थ और समृद्ध रहें। वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्विटर पर तेलुगु में लिखा कि ईद-उल-फितर राष्ट्र का दिल है. रिश्तेदारों के साथ महीनों के उपवास के बाद पवित्र रमजान के महीने को उपवास के साथ मनाएं. मैं आपके जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं, ईद मुबारक! उप-राष्ट्रपति नायडू ने एक अन्य ट्वीट में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की सलाह दी. उप-राष्ट्रपति ने लिखा कि यह त्योहार दया, करुणा, सद्भावना और समाज की सद्भावना का प्रतीक है. मैं हर किसी से आग्रह करता हूं कि वह घर पर रहें और कोरोना महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के बीच सुरक्षित दूरी को देखते हुए ईद मनाएं.

अन्य खबरे