Breaking News

पीएम मोदी ने दी पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि

20 Aug, 2022 599

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी 78वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने आज ट्वीट किया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को महाराष्ट्र के मुम्बई में हुआ था। वह भारत के 7वें प्रधानमंत्री थे। उनकी जयंती को 20 अगस्त को प्रत्येक वर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज पूरा देश उनकी जयंती पर उनको नमन कर रहा है।

अन्य खबरे