Breaking News

हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू पुलवामा में ढेर

06 May, 2020 912

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू को सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अंततः ढेर कर ही दिया. जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू को आज सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया. एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ज्वॉइंट ट्रुप्स ने घटनास्थल से 2 आतंकवादियों के शव भी बरामद किए हैं, उनमें से एक की पहचान हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू के रूप में हुई है. सीआरपीएफ का कहना है कि अभी खोज जारी है. वहां पथराव चल रहा है. कश्मीर के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक नाइकू की मौत से आतंकी संगठन को बड़ा झटका लगा है. इससे पहले सेना ने 2016 में हिज़बुल कमांडर बुरहान वानी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि पुलवामा के बेगपोरा में एक ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. 24 घंटों में हमने कुल चार आतंकवादियों को मार गिराया .आतंकियों के नाम जारी नहीं किए जा रहे हैं. घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं. कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था. कहा गया है की हिजबुल कमांडर घाटी में अपने पैतृक गांव में फंस गया था. एक अन्य मुठभेड़ में पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों अन्य आतंकी गिराया था. 33 वर्षीय नाइकू बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में प्रमुख आतंकवादी बन गया था. नायकू को आतंकवादियों की सूची में ए डबल प्लस श्रेणी में रखा गया था.

अन्य खबरे