Breaking News

पीएम मोदी ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

27 Apr, 2021 742

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज हनुमान जयंती है और इस विशेष त्यौहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि आज भगवान हनुमान की करुणा और समर्पण भाव को याद करने का दिन है। मोदी ने ट्वीट किया कि हनुमान जयंती का पावन अवसर भगवान हनुमान की करुणा और समर्पण भाव को याद करने का दिन है। मेरी कामना है कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी जंग में निरंतर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहे। साथ ही उनके जीवन और आदर्शों से हमेशा प्रेरणा मिलती रहे। पीएम मोदी ने कहा कि हनुमान जयंती को भगवान हनुमान के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो पूरे भारत और नेपाल में बहुत श्रद्धा से मनाया जाता है। यह त्यौहार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से इस साल मंदिरों में आयोजन नहीं रखे गए है।  

 

अन्य खबरे