पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवाद और नकस्लवाद ने इस देश को में जाने कितने ज़ख्म दिए है और आज भी इनकी गतिविधियां जारी हैं. इसी बीच लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत निंद्रा गांव के निकट जंगल में बुधवार को नक्सली संगठन की टीपीसी और पुलिस के बीच लगभग एक घंटे जमकर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। हालांकि मृतक नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद पुलिस के द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक़ लातेहार एसपी को सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत निंद्रा जंगल में बड़ी संख्या में टीपीसी के उग्रवादी जमे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम छापामारी करने जंगल में पहुंची। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई। परंतु खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल हुए। इस मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत भी हो गई है। घटना के बाद पुलिस जंगल को घेरकर सर्च अभियान चला रही है। अभियान एएसपी विपुल पांडे ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। परंतु उन्होंने कहा कि अभी पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाई जा रही है। आगे भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहनेवाला है.