बर्फ़ीले तूफ़ान में चार जवान शहीद
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर हाल में अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा करनेवाले जवान किस तरह की मुश्किलों का सामना करते हैं इसकी कल्पना घर और रजाई से बाहर निकले बिना नहीं की जा सकती. गौरतलब है कि उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में चार जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी, जिसमें कम से कम चार जवान फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को तीन जवानों का शव बरामद किया गया जबकि एक जवान को जिंदा बचाया गया। एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें दो जवान फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक को जिंदा बचा लिया गया जबकि अन्य जवान का शव तलाश अभियान के दौरान बरामद किया गया।