Breaking News

बिहार के सासाराम में फिर हिंसक धमाका

03 Apr, 2023 599

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सांप्रदायिक आग में झुलस रहे बिहार (Bihar) में अफरातफरी का माहौल है।  बिहार पुलिस नालंदा (Nalanda) और सासाराम (Sasaram) जिले के हालात सामान्य और शांतिपूर्ण होने का दावा कर रही है। इस बीच, सासाराम में एक विस्फोट की खबर सामने आई है। हालांकि पुलिस इसे पटाखा का विस्फोट बता रही है। इधर, प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सासाराम से सोमवार को बमबारी की घटना सामने आई। पुलिस हालांकि इसे पटाखा का विस्फोट बता रही है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह मोची टोला स्थित मन्नौवर राईन के घर की बाहरी दीवार पर किसी अज्ञात द्वारा पटाखा फोड़ा गया, जिससे वहां उपस्थित लोगों में बम विस्फोट होने का अफवाह फैल गई। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर धमाका हुआ, उस जगह पर पुलिस तैनात थी। यही नहीं, घटना के बाद अपराधी आसानी से भागने में सफल रहे। उधर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गए। पटाखा फोड़ने वाले शरारती तत्व की पहचान कर कारवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घर की बाहरी दीवार पर पटाखा का काला निशान मौजूद है। घटनास्थल से सुतली इत्यादि जब्त किया गया है। इधर, बताया गया कि बिहार में रामनवमी हिंसा को लेकर अभी तक 109 गिरफ्तारियां हुईं हैं। सासाराम और बिहारशरीफ में उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि रामनवमी के दिन सासाराम और बिहारशरीफ में समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट सेवा 4 अप्रैल तक बंद कर दी गई है। बता दें हिंसा को लेकर बिहार में सियासत भी ज़ोरों पर जारी है।

अन्य खबरे