Breaking News

पवार और पीएम मोदी की मुलाकात से कांग्रेस और शिवसेना परेशान

20 Nov, 2019 975

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में सरकार अबतक नहीं बन पाई है, मगर जोड़तोड़ का खेल लगातार जारी है. इसी बीच एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान संबंधी मुलाकात ने शिवसेना और कांग्रेस को बेचैन कर दिया है.दूसरी तरफ एनसीपी-कांग्रेस के बीच लगातार बैठकों का दौर भी जारी है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इन दोनों की मुलाकात से कांग्रेस नाखुश है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि शरद पवार की पीएम मोदी से मुलाकात का ये रॉन्ग टाइम है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, महाराष्ट्र में दिसंबर के पहले हफ्ते तक गैर भाजपा सरकार बनने की संभावना है. अगर शिवसेना कोई सांप्रदायिक एजेंडा अपनाएगी तो कांग्रेस सरकार से बाहर हो जाएगी. सूत्रों का कहना है कि शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी से गलत टाइम में मुलाकात की है. ये सही समय नहीं है, क्योंकि जब महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना मिलकर बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है तो ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी कि शरद पवार को पीएम मोदी मिलना पड़ा. बता दें कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की. ऐसे में अब महाराष्ट्र के सियासी माहौल को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि शरद पवार ने किसानों को मुद्दे को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी, लेकिन जानकारों कहना है कि महाराष्ट्र की सत्ता को लेकर यहां अलग ही खिचड़ी पक रही है. कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि बीजेपी शरद पवार को राष्ट्रपति का पद ऑफर कर सकती है.  

अन्य खबरे