Breaking News

सांप के डंसने से दो बच्चों की मौत

23 Aug, 2021 924

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दो बच्चों को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर सांप के डंस लेने के बाद मृत्यु हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ जिले की अमोल पठार चौकी क्षेत्र के सोनहर गांव में कल रात अनुष्का (9) को उसके घर में किसी जहरीले सांप ने डस लिया। उसके परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह जिले के बामोर कला थाना क्षेत्र के नया गांव में कल शाम 14 माह के हिमांशु को उसके घर पर खेलते समय एक सांप ने उस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इन दोनों मामलों में पुलिस जांच के लिए जुट गई है।

अन्य खबरे