Breaking News

शानदार और प्रेरक राष्ट्रपति थे कलाम : पीएम मोदी

15 Oct, 2018 1323

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 87वीं जयंती पर  उन्हें याद करते हुए कहा कि वह एक शानदार प्रेरक और महान राष्ट्रपति थे।  कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था और उन्होंने साल 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी थी। मोदी ने ट्वीट किया, एक विशिष्ट शिक्षक, एक शानदार प्रेरक, एक अभूतपूर्व वैज्ञानिक और एक महान राष्ट्रपति डा. कलाम प्रत्येक भारतीय के दिल एवं मन में बसते थे। उनकी जयंती पर उनका स्मरण कर रहे हैं।   

अन्य खबरे