Breaking News

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 12380 तक पहुंची

16 Apr, 2020 916

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर तरफ कोरोना की महामारी का खतरा बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में मौजूदा समय कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 12380 तक जा पहुंची है. वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोविड-19 के 941 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 37 लोगों ने पिछले 24 घंटे में इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से अपनी जान गंवाई है. इसी के साथ देश में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल मरने वालों की संख्या 414 तक जा पहुंची है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की जानकारी दी कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सेवाओं की गाइडलाइंस जारी कर दीं गई हैं, ताकि देश के नागरिकों को किसी भी तरह की समस्या या परेशानी का सामना न करना पड़े. देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1489 लोग ठीक होकर अपने घरों को पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से जहां 37 लोगों की मौत हुई है वहीं 183 लोग ठीक होकर अपने घरों को भी चले गए हैं. भारत में अभी भी 325 ऐसे जिले हैं जहां कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पहुंच पाया है.

अन्य खबरे