संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन
संवाददाता/in24 न्यूज़.
फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनोखे संगीत से अलग स्थान बनानेवाले संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन हो गया है. एक्टर सलमान खान की पहली सुपर डुपर हिट फिल्म मैंने प्यार किया में रामलक्ष्मण का ही बेहतरीन संगीत था। राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। शनिवार सुबह तड़के हॉर्ट अटैक से उन्होंने दम तोड़ दिया। नागपुर स्थित अपने घर पर 79 वर्षीय राम लक्ष्मण ने अंतिम सांस ली। संगीतकार ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने तराना, मैने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया था। रामलक्ष्मण के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी। उनके बेटे ने बताया कि मेरे पिता का निधन शनिवार सुबह 2 बजे हो गया है। उनकी मृत्यु हॉर्ट अटैक आने के कारण हुई है। उन्हें कुछ ही दिनो पहले कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगी थी, जिसके बाद से उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी और इसके लिए डॉक्टर उनका ट्रीटमेंट कर रहे थे। बता दें कि रामलक्ष्मण के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई है।