Breaking News

मुंबई मेट्रो में सफ़र करना हुआ महंगा

15 Jun, 2017 1658
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई
मुंबई मेट्रो में सफर करना अब आम यात्रियों के लिये काफी महंगा हो चुका है. मुंबई मेट्रो ने अपने किराए में 5 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, साथ ही मुंबई मेट्रो ने पास पर मिलने वाले डिस्काउंट को पहले की अपेक्षा कम करने का भी फैसला किया है.
आपको बता दे कि पास में लगने वाले किराए में 5 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है.  अब घाटकोपर, जागृती नगर,असल्फा से लेके वर्सोवा तक के पास में सीमित राशि से 400 रुपये ज्यादा देने होंगे. मेट्रो के किराया बढ़ाने के फैसले के बाद मेट्रो के कई सारे यात्रियों के सामने कई सवाल पैदा हो गए हैं. मेट्रो का किराया बढ़ाने को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में केस चल रहा है, कोर्ट ने पहले ही किराया बढ़ाने पर रोक लगा रखा है.
इसके बावजूद मेट्रो ने कोर्ट के आदेश को नकारते हुए पास पर मिलने वाले डिस्काउंट को कम कर दिया है. हालांकि आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली के सवाल पर मेट्रो की ओर से सफाई दी गई है कि किराया बढ़ाने या डिस्काउंट कम करने को लेकर  "मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी नहीं है बल्कि पास पर जो डिस्काउंट मिलता है उसे कम किया गया है, जो और जगहों की मेट्रो में भी होता है."
हालांकि मेट्रो के इस जवाब और योजना से यात्रियों में काफी रोष है। Read Business News in Hindi.

अन्य खबरे