Breaking News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

30 Jan, 2020 1035

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पैट पूरा देश उनको नमन कर रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आवास शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष विपिन रावत तथा तीनों सेनाओं के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया तथा जनरल मनोज मुकुद नरवणे भी मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने ट्विटर पर लिखा कि शहीद दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। अपने अंतिम बलिदान में गांधीजी ने हमारे लिए एक अनुस्मारक छोड़ा: बिना शर्त प्यार, खासतौर से दूसरों के लिए। मुझे विश्वास है, हममें से कई लोग गांधीजी के सच्चे संदेश की खोज करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

अन्य खबरे