Breaking News

मेटाडोर के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

28 Oct, 2021 764

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से सामने सामने आई है। किश्तवाड़ से जम्मू आ रही मेटाडोर के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें सवार 16 लोग गंभीर बताए जा रहे है। मौके पर पुलिस और अन्य ग्रामीण लोगों को बचाने के लिए राहत अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डोडा पहुंचने से पहले अचानक बस अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा रही। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुई गोवारी इलाके में मिनी बस खाई में गिरने के बाद उसके टुकड़े हो गए। बस का काफी मलबा बाहर निकाला जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख लोगों की जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए जाएंगे, वहीं, घायलों को 50,000 रुपए  दिए जाने का ऐलान किया है। बता दें कि पहले की अपेक्षा इन दिनों देशभर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

अन्य खबरे