Breaking News

वोटर आईडी से आधार कार्ड लिंक करने की बढ़ी समय सीमा

22 Mar, 2023 742
ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़
 
    केंद्र सरकार ने मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी है. आपको बता दें कि अब यूजर्स 31 मार्च 2024 तक अपने आधार को वोटर आईडी से ऑनलाइन या एसएमएस के जरिए लिंक कर सकते हैं. चुनाव आयोग के अनुसार लिंकिंग प्रक्रिया अनिवार्य नहीं है, लेकिन एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में या एक से अधिक बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करने में यह मदद करती है. दिसंबर 2021 में लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने को अधिकृत किया गया था.
 

एसएमएस और फोन से ऐसे करें लिंक

अ) वोटर आईडी के बाद स्पेस देकर आधार नंबर लिखकर 166 या 51969 नंबर पर मैसेज करें.

ब) अब आधार एवं वोटर आईडी को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

क) जैसे-जैसे विकल्प पूछता है उसकी जानकारी देते रहें और आगे बढ़ें.

ख) इस प्रकार आप एसएमएस से भी वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकेंगे.

ग) इसके अलावा हेल्पलाइन 1950 नंबर पर फोन करके भी अपने आधार को वोटर आईडी से लिंक करा सकते हैं.

     चुनाव आयोग के अनुसार इससे फर्जी मतदाताओं को आइडेंटिफाई करने में मदद मिलेगी. आधार नंबर नहीं देने की स्थिति में किसी का नाम न तो मतदाता सूची से हटाया जाएगा और ना ही उन्हें एनरोलमेंट देने से रोका जाएगा.

अन्य खबरे