Breaking News

सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किया 11 कमेटियों का गठन

30 Mar, 2020 834
संवाददाता/in24 न्यूज़।

भारत सरकार कोरोना वायरस से निबटने के लिए लगातार काम करती नज़र आ रही है. अब तक संक्रमितों की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है, जबकि 30 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसी कड़ी में सरकार ने 11 कमेटियों का गठन किया है। गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को कमेटियों का गठन किया गया है। कमेटियों में मोदी सरकार के सीनियर अफसरों को शामिल किया गया है। सभी 11 कमेटियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम मोदी रोजाना कोरोना से जुड़ी अपडेट का खुद जायजा ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़ पहली कमेटी मेडिकल इमरजेंसी मैनेजमेंट प्लान के लिए बनाई गई है। दूसरी कमेटी हॉस्पिटल, आइसोलेशन और क्वारनटीन की उपलब्धता और बीमारी की निगरानी, टेस्टिंग और क्रिटकल केअर ट्रेनिंग के लिए बनाई गई है। इसके अलावा मेडिकल इक्पिमेंट, लोगों तक खाना और दवाई की सुविधा, प्राइवेट सेक्टर व एनजीओ के साथ को-आर्डिनेशन और लॉकडाउन को लेकर कमेटियां बनाई गई हैं। कोरोना वायरस का संकट देश में बढ़ता जा रहा है। कोरोना पीड़ितों की संख्या 1100 के पार पहुंच गई है, जबकि 30 लोग अबतक अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच पलायन के मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

अन्य खबरे