Breaking News

सीमा विवाद के बीच किसी देश ने चुनौती दी तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ सिंह

08 Mar, 2024 983

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा विवाद के बीच अपनी ताजा टिप्पणी में चीन को चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री ने परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है और न ही उसकी जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन अगर कोई देश भारत को चुनौती देता है तो देश मुंहतोड़ जवाब देने की स्थिति में है। सिंह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान पिछले दशक में भारत के रक्षा क्षेत्र में बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने दावा किया कि चाहे जमीन से, हवा से या समुद्र से, अगर कोई भारत पर हमला करता है, तो हमारी सेनाएं दृढ़ता से जवाब देंगी। हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया और न ही किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन अगर कोई हमारी तरफ आंख उठाकर देखेगा तो हम मुंहतोड़ जवाब देने की स्थिति में हैं। बता दें कि चीन अनेक बार अपनी गतिविधियों से भारत को परेशान करने की कोशिश करता रहा है।

अन्य खबरे