Breaking News

सुकमा में किया दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण

27 Aug, 2021 943

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज के दौर में जहां आतंकवाद का बोलबाला है, वहीं देश नक्सलवादियों से भी परेशान है। मगर अब इन्हीं नक्सलियों में से दो ने आत्मसमर्पण का रास्ता अख्तियार किया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल थाने में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर आई जी पी सुंदरराज ने बताया कि सुकमा जिले के ग्राम बोड़कों और फूलबाड़ी के निवासी दो नक्सलियों ने कल केरलापाल थाने में आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने के बाद प्रशासन को पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह दंतेवाड़ा जिले में इनामी नक्सली बुधरा सोढ़ी उर्फ सोढ़ी भास्कर और मनकी आलामी ने भी दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि सुकमा लंबे समय से नक्सलियों की वजह से अनेक परेशानी का सामना करता रहा है।

अन्य खबरे