Breaking News

हज यात्रा 2021 के लिए एक्शन प्लान जारी

06 Nov, 2020 694

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी महामारी कोरोना काल में हज यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2021 के लिए एक्शन प्लान जारी कर दिया है। हालांकि कोरोना को लेकर इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। जल्द ही इसकी गाइडलाइंस भी जारी कर दी जाएगी।  हज के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। फिलहाल 7 नवंबर से ऑनलाइन हज यात्रा के लिए आवेदन किये जायेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख दस दिसंबर होगी। मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि एक जनवरी होगी। पहली किश्त जमा करने की आखिरी तारीख एक मार्च होगी। वहीं पैसे जमा करने की अंतिम तिथि अप्रैल 2021 में होगी। 15-16 मई को वैक्सीन कैंप में यात्रियों को वैक्सीन दी जाएगी। 26 जून से हज यात्रियों की सऊदी अरब रवानगी शुरू होगी और 13 जुलाई को आखिरी उड़ान भरी जाएगी। वहीं वापसी 14 अगस्त से शुरू होगी। दरअसल कोरोना की वजह से हज 2020 पर ना जा पाने वाले एक लाख 23 हजार लोगों के 2100 करोड़ रुपए बिना किसी कटौती के वापस कर दिए गए। वहीं सऊदी अरब सरकार ने 2018-19 के हज यात्रियों के यातायात के लगभग 100 करोड़ रुपए वापस किए हैं। गौरतलब है कि हज की यात्रा भी किसी सपने के पूरा होने सरीखा है. यही कारण है कि लोग अपनी मुराद पूरी करने के लिए एकबार हज यात्रा करने की कोशिश ज़रूर करते हैं.  

अन्य खबरे