Breaking News

वाराणसी फ्लाईओवर के मलबे में दबी 15 जिंदगी

16 May, 2018 1780
संवाददाता/in24 न्यूज़

वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब गिरने से 15 लोगों की जान चली गई थी और एनडीआरएफ की तरफ से रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में दबे सभी मृतकों और घायलों को निकाला गया। दरअसल अखिलेश सरकार में 1 अक्टूबर 2015 को चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के विस्तार करने का शिलान्यास हुआ और फिर तेजी से निर्माण शुरू किया गया।

तब से लेकर आज तक इस फ्लाईओवर का निर्माण विवादों में ही रहा और अखिलेश सरकार के दौरान भी कई बार इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बदली गई। दरअसल योगी सरकार के आने के बाद इस निर्माण कार्य में तेजी लाई गयी और फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2019 तक होना था. आपको बता दें कि ट्रैफिक की दलील देते हुए अधिकारियों ने वर्ष 2019 तक निर्माण कार्य को पूरा करने का वक़्त मांगा।

सूत्रों की मानें तो19 फरवरी को यूपी सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक के खिलाफ सिगरा थाने में लापरवाही को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। कहा जा रहा है कि फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर कई बार प्रशासन को भी अलर्ट किया गया था। फ़िलहाल वक़्त की ज़रूरत है कि इस पुल का निर्माण रूट डायवर्ट कराई जाए वरना बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान रूट डायवर्ट नहीं किया गया। 

अन्य खबरे