Breaking News

अब गौतम गुलाटी की नैया राधे से पार कराएंगे सलमान

29 Feb, 2020 1307

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड में सलमान खान ने अक्सर नई प्रतिभाओं को मौक़ा दिया है. अब उनकी लिस्ट में एक ओर नाम शामिल होने जा रहा है जिनका नाम है बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी। गौतम सलमान की आने वाली फिल्म राधे में नजर आएंगे जिसके लिए आजकल वो चर्चा में बने हुए है. उन्होंने एक इंटरव्यू में उनके साथ आगामी प्रोजेक्ट पर भी कई खुलासे किये. उन्होंने कहा कि सलमान भाई सोचते है कि मेरे अदंर काफी प्रतिभा है इसलिए मुझे सही जगह होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा की उनकी टीम मेरा आगे का काम संभाल रही है. राधे के अलावा उन्होंने खुलासा किया है कि सलमान ने उन्हें दो ओर फिल्में ऑफर की है. आगे बताते हुए उन्होंने सलमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके लिए मेरे मन में बहुत प्रेम और सम्मान है. जब वो आसपास होते है तो  मैं ज्यादा बात करने से डरता हूं. लेकिन जब वो सेट पर होते तो एक अलग ही इंसान बन जाते है. और उनके सामने मैं आत्मविश्वासी और काफी पेशेवर हो जाता हूं. मेरा यही मकसद होता है कि मैं एक टेक में सीन को पूरा करूं. बता दें राधे को प्रभुदेवा डॉयरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नज़र आएंगे.

अन्य खबरे