Breaking News

अब बिपाशा भी बन सकती हैं मां

29 Jul, 2022 567

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आलिया भट्ट के मां बनने की खबर के बाद अब एक और खुशखबरी आ रही है कि बंगाली बाला बिपाशा बसु (Bipasa Basu) भी मां बनने वाली हैं।  खबर है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं. वे और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बनने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, बिपाशा बहुत जल्द फैंस को ये गुड न्यूज सुना सकती हैं. दरअसल पिछले काफी दिनों से इस बात की चर्चा लगातार चल रही है कि क्या बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं. इस बीच पिंक विला की इस रिपोर्ट्स में यह खुलासा किया गया है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के एक करीबी सूत्र ने ये बताया है कि ये दोनों सुपरस्टार बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के लिए अनाउंसमेंट करने वाले हैं. इसके साथ करण-बिपाशा माता-पिता बनने लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं. जिसकी तहत कभी-कभी बिपाशा बसु अपने प्रेग्नेंसी का एलान कर सकती हैं. हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी रहेगा की वाकई करण और बिपाशा के घर एक नन्हा मेहमान आने वाले हैं. बहरहाल, इस बारे में पहले तो हम बिपाशा को बधाई देंगे कि वे जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी सुनाएं! 

अन्य खबरे