Breaking News

आमिर खान की इस एक्ट्रेस का होने जा रहा है तलाक ?

28 Jun, 2023 2322

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ' गजनी' से रातों-रात स्टारडम पाने वाली एक्ट्रेस असिन आज भी लोगों की फेवरेट है । असिन भले ही अब इंडस्ट्री से दूरी बनाई हो लेकिन वह बॉलीवुड और साउथ की सुपरस्टार की लिस्ट में गिनी जाती हैं। आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में कल्पना शेट्टी का किरदार निभाने वाली असिन ने करियर को अपनी शादी के लिए छोड़ दिया था। वहीं अब खबर आई है कि असिन का तलाक होने वाला है। क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से अपने पति राहुल के साथ वाली सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद रुमर्स फैल गए कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही हैं. वहीं अब असिन ने इन सभी रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और इंस्टा पर पोस्ट कर सच बताया है। असिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर उनके तलाक की उड़ रही अफवाहों पर रिएक्शन दिया. एक्ट्रेस ने लिखा - फिलहाल वह राहुल के साथ अपनी गर्मियों की छुट्टियों को एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने पति राहुल से तलाक की सभी खबरों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह 'बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से बेसलेस खबर' है। असिन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अभी हमारी गर्मियों की छुट्टियों के बीच में, सचमुच एक-दूसरे के सामने बैठकर ब्रेकफास्ट को एंजॉय कर रहे थे और कुछ बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से बेसलेस 'न्यूज' के बारे में पता चला. उस समय की याद आती है जब हम अपने परिवारों के साथ घर पर बैठकर अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे और अब हमने सुना कि हमने ब्रेकअप कर लिया है. सच में?! आपको बता दे असिन के पति राहुल माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं. एक्ट्रेस ने 2016 में राहुल से शादी की थी. घर बसाने के बाद असिन ने एक्टिंग करियर को पूरी तरह अलविदा कह दिया था. राहुल और असिन ने 2017 में अपनी बेटी अरिन का वेलकम किया था.

अन्य खबरे