Breaking News

एचडीएफसी के उपाध्यक्ष संघवी लापता

08 Sep, 2018 1747
संवाददाता/in24 न्यूज़. मुंबई में एचडीएफसी बैंक के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ किरण संघवी गायब हो गए हैं. सिद्धार्थ किरण सांघवी अपनी पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ मालाबार हिल में रहे थे. इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि संघवी बुधवार को मुंबई स्थित कमला मिल्स कार्यालय से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. संघवी बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे कार्यालय छोड़ने के बाद घर वापस नहीं लौटे थे. सीट पर खून के दाग के साथ अगले दिन नवी मुंबई में उनकी कार का पता चला. पुलिस ने मुंबई के एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक लापता शिकायत दर्ज की है. उन्हें संदेह है कि यह अपहरण का मामला हो सकता है. पुलिस ने कहा कि कमला मिल परिसर छोड़ने से पहले सांघवी का फोन बंद कर दिया गया था. पुलिस के अनुसार हमने अपने कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच की है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र शिविस (केंद्रीय क्षेत्र) के मुताबिक एनएम जोशी पुलिस ने इस मामले में एक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. हमारी टीम एचडीएफसी बैंक के उपाध्यक्ष का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

अन्य खबरे