Breaking News

इवेंट में गिरते गिरते बची कियारा आडवाणी !

01 Sep, 2023 3621

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं  .. 'शेरशाह' स्टार कियारा आडवाणी हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए टीरा लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं  ...  दरअसल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने अपना एक न्यू ब्यूटी प्रोडेक्ट ब्रांड 'टीरा'  लॉन्च किया है  .. जिसके लिए उन्होंने करीना कपूर खान, सुहाना खान और कियारा आडवाणी को अपने प्रोडक्ट का फेस यानी की ब्रांड एंबेसडर बनाया है .. बीते दिन, टीरा का एक न्यू CAMPAIGN 'for every you' लॉन्च किया गया  .. जिसकी लॉन्च पार्टी में इन तीनो हसीनाओं का जलवा देखने को मिला  ...  वहीं एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है, जहां कियारा आडवाणी अपनी ड्रेस की वजह से स्टेज पर गिरते-गिरते बचीं  ... लेकिन कियारा ने खुद को संभाला और तुरंत रिएक्ट भी किया  .. वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और करीना कपूर का भी शानदार लुक देखने को मिला  ..  जहां करीना ब्लैक गाउन में नजर आईं तो सुहाना खान रेड ड्रेस में   ... वहीं कियारा काफी अलग ग्रीन आउटफिट में दिखीं  ... तीनों को यूं साथ देखना, फैंस के लिए भी बेहद खास था  .. तीनों पहली बार ऐसे किसी इवेंट में नजर आईं  .. बता दें अर्जुन कपूर ने इस इवेंट को होस्ट किया था।

अन्य खबरे