Breaking News

नए साल में शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और आथिया शेट्टी

01 Dec, 2022 1288

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एकबार फिर बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता शादी के रूप में जुड़ने वाला है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी (KL Rahul and Athiya Shetty) नए साल में शादी करने वाले हैं। बता दें कि केएल राहुल और आथिया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अब खबर है कि राहुल अगले महीने के पहले हफ्ते में आथिया से शादी करेंगे। इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई (BCCI)  छुट्टी भी ली है और उन्हें उनकी छुट्टी अप्रूव भी हो गई है।आथिया शेट्टी दिग्गज बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और खुद भी एक्ट्रेस हैं। वहीं, केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं। राहुल ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई से ब्रेक मांग लिया है। राहुल आथिया से जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में शादी करेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि केएल राहुल ने अपने पर्सनल काम के लिए छुट्टी मांगी है। बता दें कि हाल ही में सुनील शेट्टी ने वेब सीरीज धारावी बैंक के रिलीज इवेंट पर बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की पुष्टि की थी। तो नए साल में केएल राहुल और आथिया का दाम्पत्य जीवन शुरू हो जाएगा।  

अन्य खबरे