आज पीएम मोदी देंगे गुजरात को 4400 करोड़ की सौगात
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर (Gandhinagar) में लगभग 4400 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पत्र सूचना ब्यूरो की गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पीएम मोदी शुक्रवार लगभग साढ़े दस बजे सुबह गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में सम्मिलित हुए। उसके बाद वह 12 बजे दोपहर को गांधीनगर में लगभग 4400 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। लगभग तीन बजे अपराह्न प्रधानमंत्री गिफ्ट सिटी जाएंगे। गांधीनगर के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 2450 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें शहरी विकास विभाग, जलापूर्ति विभाग, सडक़ और यातायत विभाग तथा खान और खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं, जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाना है। उनमें बनासकांठा जिले की बहुग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनायें, अहमदाबाद में नदी पर ओवरब्रिज, नारोडा जीआईडीसी में अपशिष्ट जल संग्रहण नेटवर्क, मेहसाणा और अहमदाबाद में सीवर उपचार संयंत्र, दाहेगाम में प्रेक्षागृह आदि शामिल हैं। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जानी है, उनमें जूनागढ़ जिले में बल्क पाइपलाइन परियोजना, गांधीनगर जिले में जलापूर्ति योजनाओं को बढ़ाना, फ्लाईओवर ब्रिज, नये जल वितरण स्टेशन, विभिन्न शहरी सडक़ों का निर्माण आदि शामिल है। बता दें कि इन परियोजनाओं से गुरात का और विकास होगा।