Breaking News

12 साल छोटे ब्वायफ्रेंड से ब्रिटनी स्पीयर्स ने की सगाई

13 Sep, 2021 1263

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इश्क़ एक ऐसी बीमारी है जिससे बचना प्रेमी-प्रेमिका के लिए असंभव हो जाता है। पॉपुलर अमेरिकन पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने बॉयफ्रेंड सैम असगरी संग सगाई कर ली है। ब्रिटनी ने सैम असगरी के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में ब्रिटनी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। सैम असगरी और ब्रिटनी स्पीयर्स के बीच उम्र में 12 साल का फासला है। ब्रिटनी स्पीयर्स 39 साल और सैम असगरी 27 साल के हैं। सैम असगरी ईरान मूल के अमेरिकी पर्सनल ट्रेनर और अभिनेता हैं। सैम असगरी वेब सीरीज ब्लैक मनी में काम चुके हैं। सैम असगरी के मैनेजर ने भी ब्रिटनी स्पीयर्स और उनकी सगाई की खबर को कन्फर्म किया है। सैम से सगाई से पहले ब्रिटनी दो शादियां कर चुकी हैं। ब्रिटनी ने 2004 में अपने बचपन के दोस्त जेसन अलेक्जेंडर के साथ शादी की थी। लेकिन ब्रिटनी ने इस शादी को केवल 55 घंटे बाद ही तोड़ दिया था। इसके बाद ब्रिटनी ने रैपर केविन फेडरलिन के साथ दूसरी शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं। 2007 में उन्होंने केविन से भी तलाक ले लिया था। ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी की पहली मुलाकात सलूम्बर पार्टी के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ साल 2016 से रिलेशनशिप में हैं। धीरे-धीरे साथ रहते हुए ही इनदोनों ने सगाई का फैसला किया जो आगे जाकर शादी में बदल सकती है।

अन्य खबरे