Breaking News

कजिन भाई की मौत से दुखी हुए सलमान

31 Mar, 2020 885
संवाददाता/in24 न्यूज़.

बॉलीवुड के दबंग खानखान अपने कजिन भाई अब्दुल्ला की मौत से बेहद दुखी हैं. बता दें कि सलमान खान के भाई अब्दुल्ला मिर्जा खान का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अब्दुल्ला का इलाज चल रहा था। सलमान ने अब्दुल्ला के निधन पर दुख जताते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। सलमान खान ने ट्विटर पर अपने कजिन भाई अब्दुल्ला के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि तुम्हें हमेशा प्यार करते रहेंगे। बताया जाता है कि सलमान अब्दुल्ला के काफी करीब थे। वह अक्सर अस्पताल जाकर उनसे मिला करते थे।

अन्य खबरे