Breaking News

अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में गोली मारकर की धार्मिक नेता की हत्या

13 Nov, 2023 800

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के कराची में एक धार्मिक नेता मौलाना रहीमुल्लाह तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह एक धार्मिक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मौलाना तारिक जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर का बेहद करीबी था। पुलिस के अनुसार यह घटना टारगेट किलिंग का मामला प्रतीत होता है। आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे