Breaking News

कोरोना की चपेट में आए आमिर खान के सात स्टाफ

30 Jun, 2020 989

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस का खतरनाक वायरस अब बॉलीवुड में भी पहुंच गया है. फिल्म अभिनेता आमिर खान के सात स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए हैं. आमिर खान के घर कोरोना वायरस के पहुंचने से बॉलीवुड में खलबली मच गई है. इस खतरे को देखते हुए आमिर ने अपने बयान में कहा है कि वह अपनी मां का भी कोरोना टेस्ट कराएंगे. ख़बरों के मुताबिक़ आमिर खान का एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी तथा एक रसोईया के अलावा दो और लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. आमिर ने कहा कि उनके स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना संक्रमण हुआ है. इसका पता चलते ही उन्हें तत्काल क्वारंटीन कर दिया गया है. आमिर ने बताया कि जैसे ही कोरोना वायरस की खबर पहुंची, बीएमसी के अधिकारियों ने सातों को तुरंत मेडिकल फैसिलीटी दी है. उन्होंने कहा कि वह बीएमसी का शुक्रगुजार हैं कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है. पूरी सोसायटी का अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया गया है. आमिर के मुताबिक बाकी लोगों का भी टेस्ट किया गया है, उनका टेस्ट नेगेटिव आया है. आमिर के स्टाफ जिस तरह कोरोना की चपेट में आए हैं उससे अन्य स्टार भी काफी सतर्क हो गए हैं.  

अन्य खबरे