Breaking News

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

12 Apr, 2024 2164

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जांच एजेंसी एनआईए ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम तक जांच एजेंसी इसका खुलासा कर सकती है। एनआईए ने इन दोनों आरोपियों पर दस-दस लाख का इनाम घोषित कर रखा है।एनआईए ने इस मामले में भगोड़े अब्दुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजेब को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एनआईए ने खफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मुसाविर हुसैन शाजिब वह शख्स है जिसने कैफे में आईईडी रखा था। अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून के चंगुल से भागने का मास्टरमाइंड है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी अपनी झूठी पहचान के आधार पर कोलकाता के पास छिपे हुए हुए थे। एनआईए ने खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों के ठिकानों का पता लगाया और पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक इस यह सफलता केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस के समन्वित प्रयासों से मिली है। बता दें कि इनकी गिरफ़्तारी एनआईए के लिए बड़ी कामयाबी है।

अन्य खबरे