Breaking News

ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में 417 करोड़ की संपत्ति की जब्त

16 Sep, 2023 715

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कथित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विभिन्न शहरों में तलाशी के बाद 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी की ओर से जारी बयान में शुक्रवार को बताया गया कि उसने रायपुर, भोपाल, मुंबई और कोलकाता में 39 स्थानों पर तलाशी ली है और 417 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। ईडी ने इस संबंध में विदेश में भी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान में कहा कि मामले की जांच से पता चला है कि भिलाई, छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो व्यक्ति महादेव ऑनलाइन बुक के मुख्य प्रवर्तक हैं और दुबई से अपना संचालन चला रहे हैं। ईडी के बयान में दावा किया गया है कि ईडी ने पहले छत्तीसगढ़ में तलाशी ली थी और इस सट्टेबाजी सिंडिकेट के मुख्य संपर्ककर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा धन (security money) के रूप में रिश्वत के भुगतान की व्यवस्था कर रहे थे। बता दें कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में ईडी का यह बड़ा कदम है।

अन्य खबरे