Breaking News

जान से मारने की धमकी के बाद बढ़ाई गई सलमान खान के परिवार की सुरक्षा

20 Feb, 2024 547

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
लगातार धमकियां मिलने के बाद सुपरस्टार सलमान खान के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की सुरक्षा पर भी अब ध्यान दिया जा रहा है। खबर के मुताबिक, अब आयुष शर्मा किसी भी इवेंट में जाएंगे तो उनके आस-पास पुलिस कर्मी तैनात दिखेंगे। इसके अलावा अगर आयुष शर्मा किसी प्रमोशन के लिए बाहर जाते हैं तो उन्हें सलमान खान की बुलेटप्रूफ गाड़ी से ट्रेवल करने की हिदायत दी गई है। यानी अब अर्पिता खान के पति की सिक्योरिटी के लिए भी पुलिस चौकन्नी हो गई है। हाल ही में सलमान ने अपनी सुरक्षा के लिए खासतौर पर महंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी। इसी गाड़ी में अब उनके जीजा को भी यात्रा करने के लिए कहा गया है। आए दिन मिल रही धमकियों की वजह से कहीं न कहीं पूरा परिवार डर में है। इसी वजह से मुंबई पुलिस का फोकस उनके परिवार सुरक्षा पर भी है। आयुष की आने वाली फिल्म एक्शन थ्रिलर रुस्लान है। फिल्म के किसी भी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अब आयुष की सिक्योरिटी में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि सलमान खान को लारेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं। बहरहाल , अब सलमान का परिवार सचेत हो गया है ताकि किसी तरह का खतरा टाला जा सके।

अन्य खबरे