महाराष्ट्र में 8 चुनावी रैली कर सकते हैं मोदी
28 Mar, 2019
1093
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनावों को देखते हुए महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ चुनावी रैलियों को संबोधित करने की संभावना है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य में 48 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होगा और प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। भाजपा नेता ने बताया कि मोदी की पहली रैली वर्धा संसदीय क्षेत्र में एक अप्रैल को निर्धारित है जहां पहले चरण में मतदान होगा। नेता ने बताया कि वह राज्य में संभवत: आठ रैलियां करेंगे। यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि पहले और दूसरे चरण के मुकाबले तीसरे और चौथे चरण में अधिक संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है।